DJ

रिलायंस स्मार्ट सुपर स्टोर की सालगिरह मनाई


नवलगढ़, 31 मार्च। नवलगढ़ क्षेत्र के घूमचक्कर स्थित रिलायंस स्मार्ट सुपर स्टोर का स्थापना दिवस शुक्रवार  को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक सतपाल सिंह शेखावत व पूर्व पार्षद गेंडा राम सैनी थे। अतिथियों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया तथा मॉल के प्रबन्धक सुरेश कुलहरी को बधाई दी। इस अवसर पर मॉल के मैनेजर सुरेश कुलहरी ने कहा कि हमारा लक्ष्य नवलगढ़ क्षेत्र की जनता को एक छत के नीचे सभी तरह के सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। रिलायंस कंपनी अपने ग्राहकों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें अधिकतम लाभ पहुंचाने की कोशिश करती है। कार्यक्रम में जितेंद्र सैनी, रामलाल रोलन, कल्याण सिंह, प्रदीप, प्रवीण सिंह एवं स्टाफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सालगिरह पर रिलायंस स्मार्ट सुपर स्टोर की तरफ़ से ग्राहकों के लिये Anniversary सप्ताह 29 मार्च से 2 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। जिसमें आपको दिया जा रहा है घर के हर एक सामान पर स्पेशल डिस्काउंट एक ही छत के नीचे अब नवलगढ़ की जनता को मिलेगा सारा सामान और सारी सुविधाएँ। रिलायंस स्मार्ट स्टोर के मैनेजर सुरेश कुलहरी, LPO रमेश शर्मा एवम् ASM नटवर शर्मा ने ग्राहकों का का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी अपना स्नेह व सहयोग यूं ही बनाए रखें।