नवलगढ़ न्यूज (विकास कुमावत) - पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य के साथ शुरू किये गये मिशन 5 हजार के तहत पिछले वर्ष डूंडलोद ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 5000 पेड़ लगाये थे। इस मिशन को आगे बढ़ाते हुये आज डूंडलोद गर्ल्स स्कूल, बलवंतपुरा में विद्या भारती अखिल भारतीय संस्थान, नई दिल्ली के अखिल भारतीय मंत्री शिवप्रसाद जी के सानिध्य में अशोका के पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की गई।
डूंडलोद ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सचिव बी. एल. रणवा ने बताया कि संस्था के अधीन सभी स्कूलों में कार्यरत स्टाफ व विद्यार्थी एक–एक पौधा लगायेंगे तथा पिछले वर्ष लगाये पौधे के साथ विडियोग्राफी कर अपनी-अपनी स्कूल में सम्बंधित Whatsapp नंबर पर भेजेगें, जिन विद्यार्थियों के पौधे 5 वर्ष बाद स्वस्थ मिलेंगे उनको पर्यावरण वीर पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। संस्था सचिव रणवा ने इस मिशन में अभिभावाकों द्वारा दिये जा रहे सहयोग के लिए तहेदिल से आभार प्रकट किया।
माननीय अखिल भारतीय मंत्री शिवप्रसाद जी ने स्कूल के स्टाफ व छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा संस्था द्वारा चलाये गये अभियान की भूरी–भूरी प्रशंसा की।