नवलगढ़ न्यूज़ - विश्व हिन्दू परिषद के मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी आयाम की ओर से विश्वकर्मा मंदिर द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पाण्डाल में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में नन्ही नन्ही बालिकाओं भव्या गुर्जर व तृषा गुर्जर ने शानदार शक्ति प्रदर्शन किया। दोनों बालिकाओं का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने महिलाओं का आव्हान किया कि वे अपनी आत्मशक्ति व हिम्मत को पहचाने और अन्याय व बुराइयों का डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कुटुम्ब प्रबोधन व नशा मुक्ति के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर सरोज देवी, रूकमणि देवी, सुनिता देवी, कंचन देवी, लक्खू जी चेजारा, जनार्दन घोड़ेला, बाबूलाल कुमावत, मनीष कुमावत, पंकज कुमावत, दीनदयाल घोड़ेला, विष्णुकांत शर्मा, नेताराम जांगिड़, जगदीश घोडेला, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया, प्रखण्ड उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी, खण्ड व्यवस्था प्रमुख पवन शर्मा सहित सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित थे।