भोजनगर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जमवाय माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा

 नवलगढ़ न्यूज़ (श्रवण नेचु) - नवलगढ़ के गांव भोजनगर में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जमवाय माता मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इससे पहले गाजे बाजे के साथ माता की मूर्ति को नगर भ्रमण करवाया गया। गांव में शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीण लोगों ने भाग लिया। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के बाद सोमवार को पूर्णाहुति के बाद मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान रेवासा धाम के आचार्य अजय शास्त्री, सुरेश शास्त्री, अरुण शास्त्री, गौरव शास्त्री, पंकज शास्त्री तथा अरविंद शास्त्री आदि विद्वान पंडितों द्वारा अनुष्ठान और पूजा अर्चना करवाई गई।

कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह जाखल (Vikram Singh Jakhal), ठाकुर आनंद सिंह, लोहार्गल सरपंच जगमोहन सिंह, पाबूदान सिंह, पृथ्वी सिंह, भरत सिंह, महावीर सिंह बारवा, वेद रामकृष्ण शर्मा, ओंकार सिंह, रामपाल सिंह, गोकुल सिंह, उप सरपंच किशनलाल गुर्जर, कैप्टन सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट रुप सिंह, शम्भू सिंह, भीम सिंह शेखावत, राज बना, दिलिप सिंह, सुमेर सिंह, हरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण तथा अनेक गांवों के राजपूत समाज के लोग उपस्थित थे। इस मौके पर प्रसाद भंडारा आयोजित किया गया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के समय जमवारामगढ़ से माता की ज्योत लाई गई, जिसको मंदिर में स्थापित किया गया।

विज्ञापन