नवलगढ़ न्यूज (श्रवण कुमार नेचु) - उपखंड के टोंक ढाका की ढाणी उप स्वास्थ्य केंद्र पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान में सैकड़ों पेड़ लगाए गए। जिसमें फल, फूल और छायादार पेड़ लगाए गए। इस मौके पर लक्ष्मण ढाका, उप स्वास्थ्य केंद्र इंचार्ज सरोज देवी, दलीप सिंह ढाका, बीरबल मेघवाल, कमलेश नेचु, महिपाल ढाका, नरेंद्र धायल, सुमेर सिंह गुर्जर, विकास ढाका, कुलदीप काजला आदि ने पेड़ लगाकर उनकी परवरिश की जिम्मेदारी ली।