DJ

नवलगढ़ में गणेश जन्मोत्सव पर निकाली भव्य निशान, कलश व शोभायात्रा


नवलगढ़ में गणेश जन्मोत्सव पर निकाली भव्य निशान, कलश व शोभायात्रा

नवलगढ़ न्यूज़ - गणेश चतुर्थी एवं जन्मोत्सव पर गणेश पदयात्रा संघ, श्याम ताली कीर्तन मंडल नवलगढ़, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, वीर बालाजी मित्र मंडल नवलगढ़ के सहयोग से बुधवार को निशानपद कलश शोभायात्रा का आयोजन रखा गया। वीर बालाजी मंदिर में पंडित शिवम मिश्रा, ऋषिराज मिश्रा के आचार्यत्व में पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बंशीधर सैनी ने सपत्नीक भगवान गणेश, बालाजी निशान कलश का पूजन किया। आरती कर यात्रा प्रारंभ हुई।
निशानयात्रा पुराना सरकारी हॉस्पिटल, बावड़ी गेट, नया बाजार, चूणाचौक, पोदारगेट, मुख्य बाजार होते हुए मुख्यबाजार स्थित गणेश मंदिर पहुंची। मंदिर में भगवान गणेश को निशान कलश अर्पण किए गए। पुजारी अनूप कुमार शर्मा ने सभी का तिलक कर प्रसाद वितरण किया। यात्रा का बावड़ी गेट पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट प्रभारी कमल शर्मा, प्रभारी राकेश कुमार, चूणाचौक में मुकेश झकनाडिया, पोद्दार गेट पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा और जलपान करवा कर स्वागत सत्कार किया। संयोजक विशाल पंडित ने सभी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। दिलीप राष्ट्रवादी दिलीप प्रजापति कमल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, पुजारी सुशील डोकवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीमनोहर चौबदार, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, विजय सोती, युवा अध्यक्ष ललित कुमावत, गौतम जोशी, कमल शर्मा, राकेश कुमार, मुकेश झकनाडिया, विमल कुमावत, संतोष सैनी, मैना देवी, संतोष देवी, रंजना शर्मा, रचना सोनी, पूनम शर्मा, बबीता शर्मा, गीता देवी, आशा सोनी, आरती जिनागल, यशोदा देवी, प्रियंका शर्मा, मोनिका शर्मा, डीके प्रजापत, गोविंद स्वामी, लक्ष्मीकांत डोकवाल, पुष्पेंद्र गुरी, गौरव कुमावत, विजेंद्र कुमावत,  योगेश सैनी, योगेश कुमावत, योगेश रोलन, सीमा कुमावत, बबली, सरिता, अरविंद कुमावत, आकाश कुमावत, ओंकारमल कुमावत,  सुनील बिड़ौदी, विकास ऐचरा आदि शामिल हुए।