नवलगढ़ न्यूज (श्रवण कुमार नेचु) - जन मंगल सेवा संस्थान द्वारा नवलकुंज में संस्थान के स्थापना दिवस पर सावन महीने में हरियाली तीज महोत्सव के दौरान गोद ली गई बेटियों का चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। संस्थान के अध्यक्ष ठाकुर आनंद सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शहर के दो शिक्षाविदों का सम्मान किया गया।
रामवतार सबलानिया तथा अरविंद वशिष्ठ ने अपने जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। समारोह की मुख्य अतिथि झुंझुनूं जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि थी। इस मौके पर ठाकुर आनंद सिंह द्वारा जिला प्रमुख को भी बेटी के रूप में गोद लिया और उनका भी चूंदड़ी ओढ़ाकर सम्मान किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्षिनी कुलहरि ने अपने संबोधन में कहा बच्चों को शिक्षा से ज्यादा सामाजिक परिवेश से जुड़ाव करना और अच्छे संस्कार जरूरी हैं। आज मैं जिस मुकाम पर पहुंची हूं, वो मेरे माता पिता की ही बदौलत आगे बढ़ी हूं। माता पिता और बुजुर्गों की सेवा करना, संस्कार देना, धार्मिक कार्यक्रमों से दूर रखना तथा सामाजिक स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों से हम बच्चों को दूर रखते हैं, केवल उन्हें पढ़ाई पढ़ाई करके उन्हें मजबूर कर दिया जाता है। इसी का नतीजा है कि आज की पीढ़ी भ्रमित और मार्ग से भटकी हुई है। कोई भी समारोह होता है उनमें केवल बड़े लोग ही शामिल होते हैं। युवाओं की संख्या काफी कम होती है।
समारोह में जिला प्रमुख हर्षिनी की माता तथा पिता राम सिंह कुलहरि का भी अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, डॉ दयाशंकर जांगिड़, हरिसिंह, राम सिंह कुलहरि बतौर अतिथि थे।
इस मौके पर गंगाधर सुंडा, श्रीकांत पारीक, ऊषा मानसिंहका, रंजना, महेश मिश्र, संजय बासोतिया, सुरेश जांगिड़, मुरली चौबदार, पूर्व सहायक अभियंता भंवरलाल जांगिड़, डॉ जेपी कड़वासरा, रामकुमार सिंह राठौड़, मेजर डीपी शर्मा, योगेन्द्र मिश्रा, डॉ अनिल शर्मा सहित शहर के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। समारोह के बाद अतिथियों ने वृक्षारोपण किया। अध्यक्ष ठाकुर आनंद सिंह ने सभी का आभार जताया।