नवलगढ़ न्यूज - लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से बुधवार को कार्यालय में सरकारी योजना जन-जन तक एवं दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड नंबर दो के दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं के लिए शिविर का शुभारंभ जिला प्रमुख विशाल पंडित ने किया। जिसमें तहसील प्रभारी धर्मेन्द्र गढ़वाल ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस की पालना की व सैनिटाइजर का उपयोग किया। जिसमें कार्यलय प्रभारी नवीन बल्ड़ोदिया ने 14 दिव्यांगों का पंजीकरण किया। शिविर में विकलांग प्रमाण पत्र, जन आधार कार्ड, पेंशन आवेदन, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पालनहार आवेदन, अपडेट आदि कार्य किए। इस मौके पर ट्रस्ट के संरक्षक डॉ.विकास सैनी, मार्गदर्शक मुरली मनोहर चोबदार, वार्ड प्रमुख विकास पूनिया, सुमन देवी, बनवारी लाल, गौतम पारीक, धर्मेन्द्र ओला, नरेश सैनी आदि मौजूद थे। ट्रस्ट उप तहसील प्रभारी मुकेश झकनाडिया ने बताया वार्ड 1 व वार्ड 2 के लिए लगाए गए शिविर में आए हुए दिव्यांगों को कल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क वाहन से झुंझुनू ले जाकर डॉक्टर सर्टिफिकेट बनवाए जाएंगे।