कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितेश कुमार सैनी व माडुराम सैनी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य देवानन्द बलौदा ने की। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ तथा महेन्द्र सैनी, सुल्तान सैनी, श्रीपाल सैनी, नानूराम सैनी, हरिराम सैनी, सुमेर सिंह सैनी, रमेश सैनी आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य द्वारा भामाशाह लक्ष्मणराम व उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार शर्मा ने किया।