DJ

गोल्डन सिटी नवलगढ़ (पीला रंग) के तहत रंग करवाने वालों का सम्मान 26 को

एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल नवलगढ़

नवलगढ़ न्यूज - नवलगढ़ के अलायंस क्लब व स्थानीय सामाजिक संस्थाओं व गणमान्य लोगों के सहयोग से नवलगढ़ को गोल्डन सिटी बनाने के अभियान के अंतर्गत 1 जनवरी 2020 से दीपावली तक जिन लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों दुकानों व घरों का गोल्डन रंग (पीला रंग) करवाया है। उनको 26 नवंबर को एक समारोह में प्रतीक चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय के पूर्व सचिव डॉ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने इस काम में भागीदारी निभाई है, वे अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर डॉक्टर दयाशंकर जांगिड़ को 20 नवंबर तक परिचय प्रेषित कर दें।