विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पानाबाई रामनाथ पोदार सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, कारीवाला पब्लिक स्कूल द्वितीय, आशा का झरना तृतीय, बेलाबाई मोरारका सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सुबोध पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार के रूप ट्राफी प्रदान की गई व सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उपहार दिया गया। जिला सह मंत्री प्रवीण शर्मा ने शौर्य प्रदर्शन किया। मातृशक्ति खण्ड संयोजिका अनिता कुमावत ने धार्मिक प्रश्नोत्तरी करवाई। सही उत्तर देने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक की भूमिका पवन बोहरा, किरण राजावत व कृष्णा शर्मा ने निभाई।
इस अवसर पर विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया। नेपाल त्रासदी से पीड़ित लोगों की सहायता, विभिन्न सामाजिक सरोकारों, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण व विभिन्न सेवा प्रकल्पों के लिए शिक्षाविद बनवारीलाल रणवां, प्रति माह नेत्र चिकित्सा शिविर लगाकर हजारों लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान करने पर समाजवादी डॉ दयाशंकर जांगिड़, मानवता की सेवा के लिए अंगदान का साहसिक संकल्प लेने के लिए नंदकिशोर सोनी, घरों से सर्पों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए सर्पमित्र बाबूलाल सैनी, शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु विद्यार्थियों को गणवेश प्रदान करने हेतु शिक्षक अमित सैनी का विश्व हिन्दू परिषद की ओर से प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान सम्मानित किया गया। नन्हे नन्हे बच्चे कृष्ण और राधा की मनमोहक पोशाक में सज कर आए। सभी बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
अभिषेक टेलर ने धार्मिक अंताक्षरी करवाई। सभी उपस्थित लोगों ने उत्साह से भाग लिया। प्रखण्ड मंत्री सुरेश कुमावत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला मंत्री जयराम जांगिड़ ने नवीन दायित्वों की घोषणा की। जिसमें मातृशक्ति प्रखण्ड सेवा प्रमुख ललिता शर्मा, मातृशक्ति प्रखण्ड उपाध्यक्ष किरन राजावत, प्रखण्ड बाल संस्कार प्रमुख पवन बोहरा, मातृशक्ति प्रखण्ड सह संयोजिका संगीता शर्मा, खण्ड सेवा प्रमुख अंजलि जांगिड़, खण्ड साप्ताहिक सत्संग प्रमुख सिलोचना जांगिड़, मातृशक्ति खण्ड सह संयोजिका कांता सैनी व शारदा सैन, दुर्गा वाहिनी संयोजिका रानू शर्मा, दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका स्वाति सेवका व कोमल सेवका, बजरंग दल खण्ड सह संयोजक यश रोहिला व पुनीत बील को नवीन दायित्व दिया गया। सभी को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन पुरूषोत्तम सैनी ने किया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष गिरधारी लाल राठी, साधना शर्मा व मनोज सैनी, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित भीमसरिया, दिनेश अग्रवाल झुंझुनूं, मातृशक्ति प्रखण्ड संयोजिका ललिता सिंह, क्षमा शाह, ठाकुर आनंद सिंह शेखावत, विश्वनाथ जोशी, अभिषेक कुमार, प्रो मोतीचंद मालू, डॉ अनिल शर्मा, दिनेश चंदेल, ब्रह्मकुमारी स्वाति दीदी, मुरारी लाल पुरोहित, महेश मिश्रा, रमेश माहिच, रामनिवास सैनी, त्र्यंबकेश्वरमणी त्रिपाठी, वैद्य रामकृष्ण शर्मा, मेजर डीपी शर्मा, हेमंत व्यास, रामावतार बील, पुनीत बील, गणेश शर्मा, विकास डीडवानिया, हरीराम सैनी, पंकज सैनी, ललिता शर्मा, ममता सैनी, पुष्पा शर्मा, कुसुम जांगिड़, सुमित्रा रूनला, भावना शर्मा, सरला चतुर्वेदी, सरला चौधरी, मीनाक्षी किलानिया, मनीषा जांगिड़, सिफू सैनी, संगीता धूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इन विशिष्ट जनों का किया गया सम्मान
नेपाल त्रासदी से पीड़ित लोगों की सहायता, विभिन्न सामाजिक सरोकारों, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण व विभिन्न सेवा प्रकल्पों के लिए शिक्षाविद बनवारीलाल रणवां, प्रति माह नेत्र चिकित्सा शिविर लगाकर हजारों लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान करने पर समाजवादी डॉ दयाशंकर जांगिड़, मानवता की सेवा के लिए अंगदान का साहसिक संकल्प लेने के लिए नंदकिशोर सोनी, घरों से सर्पों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए सर्पमित्र बाबूलाल सैनी, शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु विद्यार्थियों को गणवेश प्रदान करने हेतु शिक्षक अमित सैनी का विश्व हिन्दू परिषद की ओर से प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान सम्मानित किया गया।
इनको दिया गया नवीन दायित्व
मातृशक्ति प्रखण्ड सेवा प्रमुख ललिता शर्मा, मातृशक्ति प्रखण्ड उपाध्यक्ष किरन राजावत, प्रखण्ड बाल संस्कार प्रमुख पवन बोहरा, मातृशक्ति प्रखण्ड सह संयोजिका संगीता शर्मा, खण्ड सेवा प्रमुख अंजलि जांगिड़, खण्ड साप्ताहिक सत्संग प्रमुख सिलोचना जांगिड़, मातृशक्ति खण्ड सह संयोजिका कांता सैनी व शारदा सैन, दुर्गा वाहिनी संयोजिका रानू शर्मा, दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका स्वाति सेवका व कोमल सेवका, बजरंग दल खण्ड सह संयोजक यश रोहिला व पुनीत बील को नवीन दायित्व दिया गया। सभी को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण में ये रहे विजेता
पानाबाई रामनाथ पोदार सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, कारीवाला पब्लिक स्कूल द्वितीय, आशा का झरना तृतीय, बेलाबाई मोरारका सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सुबोध पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार के रूप ट्राफी प्रदान की गई व सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उपहार दिया गया।