DJ

सरस्वती स्कूल की 140 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार, झुन्झुनू जिले में सर्वाधिक

नवलगढ़ न्यूज़ - राजस्थान सरकार के बालिका शिक्षा फाउण्डेशन की ओर से हर वर्ष 10वीं व 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान किया जाता है। लगभग हर वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर प्रशस्ति पत्र व नगद राशि के साथ होनहार छात्राओं को सम्मानित किया जाता है।
शिक्षा विभाग के द्वारा जारी की गयी सूची के अनुसार झुन्झुनू जिले में सरस्वती स्कूल बलवन्तपुरा की 140 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार व प्रोत्साहन राशि मिलेगी। गौरतलब है कि 140 छात्राओं की संख्या के साथ सरस्वती स्कूल बलवन्तपुरा झुन्झुनू जिले में प्रथम रहा है। विद्यालय की कक्षा 10 की 56 छात्राओं व कक्षा 12 की 84 छात्राएँ गार्गी पुरस्कार के लिए नामित हुई है। इस पुरस्कार के अनुसार कक्षा 10 की छात्राओं को दो वर्ष 6000 रूपये व प्रशस्ति पत्र तथा कक्षा 12 की छात्राओं को 5000 रूपये व प्रशस्ति पत्र मिलेगा। इसके अनुसार विद्यालय की छात्राओं को 756000 (सात लाख छप्पन हजार रूपये) पुरस्कार के रूप में मिलेगें। पुरस्कार की सूचना मिलते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई व उत्साह का माहौल हो गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हेमन्त दाधीच ने इस सफलता का लिए सभी छात्राओं, अभिभावकों व अध्यापकों को धन्यवाद दिया। विद्यालय निदेशक बीरबल सिंह गोदारा ने इस सफलता के लिए विद्यालय के अनुशासन व अध्यापकों की कड़ी मेहनत का नतीजा बताया।