DJ

अलायंस क्लब नवलगढ़ द्वारा जांगिड़ अस्पताल परिसर में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई


नवलगढ़ न्यूज - अलायंस क्लब नवलगढ़ द्वारा जांगिड़ अस्पताल परिसर में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों, कलाकारों, समाजसेवियों को स्वर्गीय नानगराम लदोया (जांगिड़) पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद जांगिड़ सर्जन सरकारी अस्पताल नवलगढ़, अध्यक्षता गौरीशंकर जांगिड़ प्राचार्य एसएन स्कूल नवलगढ़, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र ख्यालिया प्रांतपाल, डॉ अंजू शर्मा विनायक हॉस्पिटल, डॉक्टर रेखा जांगिड़ प्राचार्य राजकीय स्कूल बसावा, इंजीनियर दिनेश कुमार जांगिड़ थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ विश्वकर्मा की फोटो पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई तथा कवि संत कुमार सोनी द्वारा विश्वकर्मा पर अपनी रचना प्रस्तुत की गई। डॉ दयाशंकर जांगिड़ ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि नवलगढ़ का जांगिड़ समाज राजस्थान में चिकित्सा, शिक्षा, इंजीनियरिंग, समाज सेवा, कला व भामाशाह के रूप में अग्रिम पंक्ति में है। आपने शिक्षा व मेहनत करके और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ मीनाक्षी जांगिड़ को शेखावाटी विश्वविद्यालय पीजी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में स्वर्ण पदक मिलने, अंकित जांगिड़ को शेखावटी विश्वविद्यालय पीजी में बोटनी में तृतीय स्थान, सुरेंद्र जांगिड़ बुगला काष्ठकला, सीताराम जी भामाशाह पुजारी की ढाणी, संदीप कुमार चोयल व परिवार को राम मंदिर में एक लाख इक्कीस हजार की सहायता करने पर लक्ष्य कुमार सांखू चित्रकला, वंदना पुत्री कैलाश चित्रकला को प्रशस्ति पत्र व अलायंस प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ रेखा जांगिड़ ने कहा कि समाज को राजनीति में भी आगे आना चाहिए तथा अध्यक्षता करते हुए गौरीशंकर जांगिड़ ने बताया कि समाज के बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए सहयोग करना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक जगदीश प्रसाद जांगिड़ ने किया। इस अवसर पर डॉ मनीष जांगिड़, डॉक्टर शिखर चंद जैन, शिक्षाविद दीपचंद पवार, सज्जन जोशी, ऋद्धकरण बसोतिया, केसरदेव जांगिड़, अनिल मिंतर, मातादीन जांगिड़, महेश सांखू, महावीर प्रसाद जाखल, अब्दुल जब्बार, खोकर व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।