साथ ही मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
नवलगढ़ न्यूज़ (विकास कुमावत) - कस्बे के जाखल ग्राम पंचायत में भाजपा नेता डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत ने लोगों से व्यक्तिगत जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान शेखावत ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा किये गए कार्यों के बारे में बताया। राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों से अवगत करवाया।
इस दौरान गोकुल सिंह शेखावत, अवतार सिंह शेखावत, बसंत सिंह शेखावत, सतेंद्र सिंह, रतन सिंह, भवर सिंह, विक्रम सिंह, सम्पत सिंह, विमल सिंह, रूप सिंह, उपेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अन्य लोग मोजूद रहे।