DJ

देवीपुरा के लाडले का जयपुर में सम्मान, लालचंद पोसवाल हुए गुर्जर गौरव अवार्ड से सम्मानित

चिराना - संजय बारी
नवलगढ़ न्यूज़ - राज्य स्तरीय गुर्जर महासम्मेलन का आयोजन जयपुर स्थित जय महल मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें गुर्जर समाज की प्रतिभावान नागरीकों का सम्मान किया गया। जिसमें अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष लालचंद पोसवाल देवीपुरा को गुर्जर गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर धाबाई, जयपुर नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, अनमोल गुर्जर, महावीर गुर्जर आदि सहित सैंकडों समाज के नागरिक उपस्थित रहे।