नवलगढ़ न्यूज - लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट नवलगढ़ व निस्वार्थ फाउंडेशन नवलगढ़ द्वारा आज से सेल्फी विद परिंडा अभियान शुरू किया गया।
फाउंडेशन के दिनेश सैनी, ट्रस्ट के मुकेश झकनाडिया ने बताया कि इस गर्मी के मौसम को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए आज अभियान शुरू किया गया।
जिला प्रमुख विशाल पंडित ने बताया कि इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के सदस्यों और युवाओं ने मन्दिर, बगीचा, खेत, घरों की छत, दीवारों पर परिंडे लगाकर उनमें पानी डालने की जिम्मेदारी लेते हुए सेल्फी ली।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हुए बेजुबान पशु पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का संदेश दिया।
आज इस अभियान के तहत दुर्गा प्रसाद डीडवानिया, डॉ विकास सैनी, कृष्णकांत डीडवानिया, विशाल पंडित, मुकेश झकनाडिया, सुरेंद्र सैनी, विष्णु झाझड़, संजना सैनी, राकेश सैनी एमन की ढाणी, मनीष सैनी, रामोतार सैनी, मनोज सैनी मोहब्बतसर, पंकज बिरोल, संदीप नवलडी, अनिता सैनी, मोनिका, प्रियंका रावा की ढाणी, सुशील सैनी माताजी की ढाणी, राकेश सैनी नदीपुरा, पिंकी सैनी, कृष्ण मुरारी गंगा सागर की ढाणी, नरेश सैनी गेहूंवाली ढाणी, राहुल सैनी आदि ने इस परिंडा अभियान से जुड़कर परिंडे लगाए।