खबर - संजय बारी चिराना
चिराना (Chirana) - मोक्ष धाम चिराना में सरपंच राजेंद्र सिंह शेखावत ने नवलगढ़ विधायक डॉक्टर राजकुमार शर्मा की प्रेरणा से आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तथा मानसून की आहट के साथ ही करोना महामारी में वातावरण शुद्धिकरण के लिए पीपल के पेड़ लगाकर वृक्षारोपण का आगाज किया। जिसका पंचायत के कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा सार संभाल की जिम्मेदारी ली। साथ ही पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर चुगे पानी की व्यवस्था की गई। इस मौके पर सहायक ग्राम सेवक जनार्दन सिंह, आनंद सिंह, संजय पाराशर, जमन लाल सैनी, जितेंद्र सेन, रामचंद्र सिंह मौजूद रहे।