नवलगढ़ न्यूज - नवलगढ़ की ढाणियां पंचायत के लाला वाली ढाणी के युवाओं ने आज पौधारोपण किया। इसमें संजय सैनी ने बताया कि आज लाला फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें युवाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ 200 से ज्यादा पौधे लगाए। पौधारोपण कार्यक्रम में संजय कुमार सैनी, संदीप कुमार सैनी, नवरंग लाल सैनी, सचिन सैनी, विजय कुमार, अनिल सैनी, मुकेश सैनी, रामलाल सैनी, कमलेश सैनी, राजेंद्र सैनी, सुरेश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।