DJ

एक व्यक्ति एक पेड़ लगाओ अभियान लगातार जारी अभियान का उद्देश्य नवलगढ़ तहसील में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगा कर हरा भरा रखना

अभियान के तहत इस सप्ताह है उपखंड अधिकारी कार्यालय, सहायक अभियंता कार्यालय बिजली विभाग, नगर पालिका कार्यालय,  ग्राम बसावा, ग्राम नवलडी, दादूपंथी अखाड़ा पोदार गेट नवलगढ़, सेवकों की बगीची, आदि जगह पौधारोपण किया गया तथा ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर पौधे वितरण भी किए जा रहे हैं।

ट्रस्ट कार्यालय से लोग रोज ले जा रहे हैं पेड़ पौधे

नवलगढ़ न्यूज - लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट और नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में शुरू किए गए एक व्यक्ति एक पेड़ लगाओ अभियान का कार्य लगातार जारी है। संरक्षक मुरली मनोहर चोबदार सोशल मीडिया प्रभारी मनु  गुजराती ने बताया कि अधिशाषी अधिकारी राकेश रंगा, जिला प्रमुख विशाल पंडित की अगुवाई में चल रहे इस अभियान के तहत इस सप्ताह उपखंड अधिकारी कार्यालय, सहायक अभियंता कार्यालय, बिजली विभाग, नगर पालिका कार्यालय, ग्राम बसावा, नवलडी दादूपंथी अखाड़ा, पोदार गेट नवलगढ़, सेवकों की बगीची आदि जगह पौधारोपण किया गया। साथ ही ट्रस्ट के कार्यालय से भी लोग घर, मंदिर, गार्डन में पेड़ पौधे लगाने के लिए लेके जा रहे हैं।

अब तक 800 पौधे वितरण किए गए हैं। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कार्यालय में पौधारोपण उपखंड अधिकारी दमयंती कंवर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रश्मि डीडवानिया, सचिव सुजाता शर्मा ने सहायक अभियंता कार्यालय, बिजली विभाग में सहायक अभियंता हरिराम कालेर, पार्षद हितेश थोरी, पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट जगदीश वर्मा की देखरेख में नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष शोएब खत्री, उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, अधिशाषी अधिकारी राकेश रंगा, ओमी पंडित, दिनेश भगेरिया, मुरली मनोहर चोबदार, दुर्गा प्रसाद डीडवानिया, ललित शर्मा आदि ने दादूपंथी अखाड़ा में पार्षदों, पालिका कर्मचारियों ने पौधा रोपण किया।

इस कार्य में पार्षद लक्ष्मीकांत शर्मा, पार्षद हरि सिंह सोलंकी, पार्षद महेंद्र सैनी, पार्षद लोकेश जांगिड़, एसआई ललित शर्मा, जमादार कृष्णकांत सैनी, सुभाष सैनी, परमेश्वर टेलर, प्रमोद शर्मा, पंडित चतुर्थी लाल आदि थे। सेवकों की बगीची में ट्रस्ट के विधि सलाहकार एडवोकेट राजेश सैनी के जन्मदिन पर पेड़ पौधे लगाए गए। इस दौरान ट्रस्ट के सचिव दिलीप कुमावत, सोशल मीडिया प्रभारी ललित कुमावत, पुष्पेंद्र गुरी आदि शामिल थे। ग्राम बसावा निस्वार्थ फाउंडेशन के सदस्य दिनेश सैनी ने अपने जन्मदिन पर 21 पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली। ग्राम नवलडी में निरंजन शर्मा की देखरेख में मुक्तिधाम में पौधारोपण किया गया।