DJ

नवलगढ़ का बढ़ा मान : योगाचार्य नरेश कुमार सैनी इंडिया प्राइम आइकन अवार्ड 2022 से सम्मानित


नवलगढ़ न्यूज़ - नवलगढ़ निवासी योगाचार्य नरेश कुमार सैनी को इंडिया प्राइम आइकन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। इंडिया प्राइम आइकन अवार्ड के लिए संपूर्ण भारतवर्ष से हजारों की संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं और उनमें से उन 100 व्यक्तियों को चयनित किया जाता है। जिनका कार्य अपने क्षेत्र में विशेष और युवाओं के लिए उल्लेखनीय हो। नवलगढ़ के योगाचार्य नरेश कुमार सैनी को इस अवार्ड के लिए चुना गया है। सैनी पिछले कई वर्षों से योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। योगाचार्य ने बताया कि उनका सपना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाकर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का भी नाम रोशन करना है।