नवलगढ़ न्यूज - श्रीराम शरणम् नवलगढ़ द्वारा गुरु पूर्णिमा का महापर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ श्री राम शरणम् सत्संग भवन विप्र मंडल में मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राम शरणम् के महेश मिश्रा ने बताया सभी भक्त जनों ने सामूहिक अमृतवाणी का पाठ किया। उसके बाद भजनों की रसगंगा बही। जिसके अंतर्गत भजन गायक सूर्य प्रकाश चोटिया ने गुरु मेरी पूजा भजन गाया। माताओं बहनों ने भजन गाकर अपने गुरु को प्रणाम किया। इस अवसर पर सभी ने गुरु पूर्णिमा गुरु परंपरा को सनातन धर्म की नींव बताया और कहा इसी गुरु के कारण से ही वर्षों से चले आ रहे सनातन धर्म की रक्षा संभव हो पाई है और गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति में अनूठा महत्व है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव में पवन चिरानिया, विशम्भर नाई, मुरली मनोहर चोबदार, प्रज्ज्वल चिरानिया, महेन्द्र मिश्रा, सीताराम घोड़ेला, देवीप्रसाद मिश्रा, राधेश्याम जांगिड़, विमल मिश्रा सहित माता बहनें मौजूद रहीं।