चिराना - सूचना केंद्र सभागार में आयोजित हुए जिला स्तरीय सप्तम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवम धनवंतरी जयंती समारोह में आयुर्वेद विभाग के ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमावत को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। आयोज्य समारोह के मंचासीन अतिथि महामांडेलेश्वर अर्जुनदास स्वामी, मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार डांगी, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ.सुभाष भारद्वाज, जिला सूचना एवम जन संपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, मरुधर हर्बल्स के राजेंद्र सारड़ा की गरिमामय उपस्तिथि में सम्मान दिया गया। डॉ. कुमावत को यह सम्मान आयुर्वेद के प्रचार प्रसार हेतु दिया गया है। इनके साथ ही इस बार 3 भामाशाह व 18 विभाग के कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इस बार की थीम हर दिन आयुर्वेद, हर घर आयुर्वेद रखी गई थी। जिसको अपनाकर निरोगी जीवन जिया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र स्वामी ने किया।