DJ

दीपावली पर खुशियां मनाने के लिए टीम ने किया नवाचार


उदयपुरवाटी - श्री शक्ति सोम महिला मण्डल उदयपुरवाटी व उत्सव ट्रस्ट के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर वार्ड नं. 4 में स्थित गाड़िया लुहार बस्ती में बच्चों को कपड़े व मिठाई बांटी गई। इसके साथ ही सभी को पढ़ने व स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। चिकित्सा प्रभारी डा राजेंद्र कुमावत ने टीम के साथ मिलकर भविष्य में कुछ नवाचार करने के सुझाव दिए व स्वास्थ्य परक जानकारियां दी। इससे पूर्व गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करके सभी जनों ने कस्बे में सुख समृद्धि की मंगलकामना की। इस मौके पर डॉ. सुमन मीणा, टीम की सुनिता स्वामी, करिश्मा, सुमन कंवर, राजबाला, सुमन योगी, सोनू, पिंकी, कविता, शंकर लाल, रतन लाल सहित कई लोग मौजूद रहे।