DJ

मुख्यमंत्री बाल गोपाल व यूनिफॉर्म वितरण योजना का शुभारंभ

खबर : विकास कुमावत चिराना

चिराना - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को स्कूली बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना व निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना आदि दो योजनाओं का शुभारंभ किया है। इसी के तहत ग्राम पंचायत चिराना में पंचायत स्तर पर सम्पूर्ण पीईईओ क्षेत्र की समस्त विद्यालयों में योजना का एक साथ शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच राजेन्द्र सिंह शेखावत रहे। वहीं कार्यक्रम प्रधानाचार्या सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का समस्त बच्चों को गर्म दूध पिलाकर शुभारंभ किया। पधारे हुए अतिथियों ने सम्बोधन में दूध कि गुणवत्ता व स्वास्थ्य में महत्वत्ता के बारे में बच्चों को बताया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सुवालाल कांटीवाल ने किया। इस दौरान महात्मा गांधी रा मां वि प्रधानाचार्या सरोज शर्मा, रा प्रा संस्कृत विद्यालय से सीताराम सैनी, वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय से संतोष कुमार शर्मा, रामावतार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुरेश पटेल, शम्भु दयाल अग्रवाल, रामदेव जांगिड़ सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं विधार्थीगण उपस्थित रहे।