पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद चार नाबालिग बच्चों को चिंहित किया गया। 20 नवंबर को तीन नाबालिग लड़कों को दस्तयाब किया गया। सोमवार को एक लड़के को दस्तयाब कर लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में यह बात सामने आई कि नाबालिग बच्चों ने नया मोबाइल फोन खरीदने व मौज-मस्ती के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बच्चों को किशोर न्याय बोर्ड झुंझुनूं में पेश किया, जहां से बाल संप्रेषण गृह में भिजवाया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान एक कम्प्यूटर एलईडी, एक कीपैड, एक माउस, एक चार्जर, एक एलईडी अडॉप्टर बरामद किया गया।