DJ

छात्राओं को मिली निःशुल्क स्कूटियों की संस्थाओं ने चाबी सौंपी

खबर - विकास कुमावत चिराना

चिराना - सरकार द्वारा होनहार छात्राओं के लिए स्कूटी वितरण योजना के तहत स्कूटी वितरित की गईं। ग्राम पंचायत चिराना की राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय की छात्रा सोनू सैनी को कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत स्कूटी मिली। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की तीन छात्राओं सोनिया, सरोज इंदोरिया व अंजना सैनी को भी कालीबाई मेधावी छात्रा निःशुल्क स्कूटी योजना के तहत स्कूटी प्रदान की गयी। समस्त होनहार छात्राओं को संस्थाओं में सम्मानित कार्यक्रम आयोजित कर प्राचार्य दीनदयाल सैनी व प्रधानाचार्या सुरभि गुप्ता द्वारा स्कूटियों की चाबी सौंपी गई व उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस दौरान सरपंच राजेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ विरेन्द्र कुमार झा, पं चेतन शर्मा, सुनील कुमार, रामदेव जांगिड़, सुवालाल कांटीवाल, प्रमोद कुमार आदि सहित अनेक गणमान्य नागरिक व संस्था परिवार उपस्थित रहे।