DJ

नवलगढ़ की जन आक्रोश यात्रा में बढ़ रहा है जनसमर्थन

नवलगढ़ न्यूज़ - भारतीय जनता पार्टी की चल रही प्रदेश स्तरीय जन आक्रोश यात्रा सोमवार को सांगासी, मांडासी, जेजूसर, देलसर, तोगड़ा, राणासर, डाबड़ी, देवगांव, ढिगाल आदि गांवों में चौपाल सभाओं का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति ओमेंद्र चारण, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, यात्रा संयोजक सुभाष लांबा, भाजपा नेता राजेश कटेवा, विक्रम सिंह जाखल, गिरधारीलाल इंदौरिया, भवानी शंकर शर्मा, वीरपाल सिंह आदि भाजपाई ने सभा और चौपालों को संबोधित किया। केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। इन सभाओं में लोहार्गल सरपंच जगमोहन सिंह, सोटवारा सरपंच राहुल चौधरी, घोड़ीवारा सरपंच रघुवीर सिंह झुरिया, मेज़र जयराम, मुकुंदगढ मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मंडल महामंत्री महेश जादम, रतन लाल बेरवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमावत, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुमित जग्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भार्गव, महेश ढाचोलिया, महेश पासोरिया, गोविन्द पंवार, खोकर सलीम, राजकुमार बील, ताराचन्द कुमावत, सुरेंद्र पोरवाल, मुन्ना लाल कुमावत, सजन बेसवाल, शिव कुमार, गोविन्द शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, जगदीश जटिया, लियाकत, फकीर पेंटर, घासीराम बिर्ख, चंद्रपाल दुलर, विनोद बिर्ख़, सुरेश छीपा, भवर सिंग चौहान, सज्जन केजरीवाल, राकेश पायल आदि भाजपाई मौजूद थे।