नवलगढ़ न्यूज़ - भाजपा कार्यकर्ताओं की जन आक्रोश यात्रा के अंतर्गत घर घर महासंपर्क अभियान के नाते बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शहर मंडल संयोजक शब्द प्रकाश बियान ने की। साथ जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, जिलामंत्री मंजू सैनी, यात्रा संयोजक सुभाष लांबा ने अपने विचार रखे। भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इसके अंतर्गत 15 से 25 दिसंबर तक प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जायेगा और घर घर सरकार के विरोध का पत्रक देकर आयेंगे। साथ ही मिस काल के माध्यम से प्रत्येक बूथ से प्रदेश द्वारा जारी नंबर पर आमजन का विरोध दर्ज करवाया जायेगा। जिला मंत्री मंजू सैनी ने बताया इसके नाते हर शक्ति केंद्र पर प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए गए। जो इस पूरे कार्यक्रम को बूथ स्तर पर संपन्न करवाएंगे। विधानसभा यात्रा संयोजक सुभाष लांबा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा जन आक्रोश यात्रा के अंतर्गत घर घर महासंपर्क अभियान में हमें हर बूथ पर जाना है। कांग्रेस सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर नवलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद सैनी, मुकुंदगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, लोहार्गल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशन गुर्जर, कारी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कर्णावत ने भी अपने सुझाव और विचार रखे। इस अवसर घर घर महासंपर्क अभियान में युवा अभियान प्रमुख धर्मेंद्र गढ़वाल को नियुक्त किया गया। बैठक के अंत में मंडल महामंत्री विजय सोती ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र भुदेका, मंडल उपाध्यक्ष रामचंद्र सैनी, भाजयुमो मंडल महामंत्री जयराम दीक्षित, भाजयुमो मंडल मंत्री गोविंद दीक्षित, भाजयुमो मंडल मंत्री प्रशांत शर्मा, शक्ति केंद्र प्रभारी राकेश सैनी, सुनील कुमार, आईटी संयोजक नदीम भाटी, अजय सैनी, शक्ति केंद्र सह प्रभारी परमेश्वर लाल जांगिड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।