DJ

खेल एवं युवा मामले, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने डीजीएस का किया अवलोकन


बलवंतपुरा, 24 दिसंबर 2024। खेल एवं युवा मामले, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के.के. विश्नोई (Sports and Youth Affairs, Industry and Commerce Minister K.K. Vishnoi) ने डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा (Dundlod Girls School Balwantpura) पहुंचकर स्कूल की शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधि की जानकारी प्राप्त की। मंत्री के.के. विश्नोई ने स्कूल की लैब, शूटिंग रेंज, स्विमिंग, हॉस्टल, जिम, रोबोटिक लैब, मैस इत्यादि का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्कूल की बालिकाओं के भविष्य के लिए बेहतर काम कर रहे हैं और यहां से निकलने वाली बालिकाएं विश्व में भारत का नाम रोशन करेंगी।

इस अवसर पर संस्था सचिव बी एल रणवा (BL Ranwa) ने मंत्री के.के.विश्नोई का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। इस अवसर पर प्राचार्या इंदू सोनी, डॉ सुमन कुल्हारी, डूण्डलोद नगरपालिका अध्यक्ष हरपूल पूनिया, राजवीर सिंह, अनुराग इत्यादि लोग उपस्थित थे।