खबर - विकास कुमावत चिराना
नवलगढ़ न्यूज - कस्बे में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले दो दिवसीय तीसरे श्याम बाबा संकीर्तन महोत्सव का पोस्टर विमोचन किया गया। जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को श्री श्याम अखंड ज्योत सेवा समिति चिराना के तत्वावधान में खाटू नरेश बाबा श्री श्याम का तीसरी बार संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसका एक फरवरी को निशान यात्रा से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस संकीर्तन महोत्सव के लिए कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राम दरबार मंदिर चिराना में बैठक का आयोजन किया। लोहार्गल वैंकटेश पीठाधीश्वर अश्विनी दास महाराज व महंत हेमंत दास महाराज चिराना के सानिध्य में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया व सभी से कार्यक्रम में पधारने का निवेदन किया गया।
इस मौके पर पूर्व सरपंच भूदर मल सैनी, गौरी शंकर सैनी, भवानी सिंह शेखावत, श्रीराम सोनी, नरेंद्र सेन, जितेंद्र सेन, बंटी जांगिड़, दौलतराम, पंकज सोनी, पवन शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि सहित ग्रामीण उपस्थित थे।