DJ

देवीपुरा में भागवत कथा शुरु, कलश यात्रा में उमड़ी जोरदार भीड़

चिराना - निकटवर्ती देवीपुरा बणी स्थित देवनारायण गौशाला में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा हीरामल जी के मंदिर से गौशाला तक भव्य कलाश यात्रा निकाली गई। गौ हित के लिए शुरू हुई भागवत कथा के पहले दिन करीब आठ लाख रुपए एकत्रित हुए। मुख्य अतिथि सीएम सलाहकार डॉ. राजकुमार शर्मा थे। आयोजक धनावता आश्रम महंत सांवताराम भगत ने अध्यक्षता की। इस दौरान भामाशाहों का सम्मान किया गया।
कथावाचक चिरंजीवी महाराज ने कथा का महत्व बताया वच लोगों को गौसेवा के लिए प्रेरित किया। कथा का समय सुबह 11 से शाम 3 बजे तक रखा गया है। इस दौरान 8 लाख रुपए एकत्रित हुए। इस दौरान उपप्रधान इंजी. ललिता जोया, चिराना सरपंच राजेंद्र सिंह शेखावत, गौशाला समिति अध्यक्ष भगत सांवताराम, सचिव भागमल गुर्जर, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, लक्ष्मण गुर्जर, रामेश्वर कल्याण, मोहन भरगड़, बीरबल चनेजा, मातादीन शर्मा, भादरमल, बजरंगलाल, भंवरलाल, मामराज, शिवभगवान, सुल्तान राम, भंवरलाल गुर्जर आदि मौजूद थे।