नवलगढ़ न्यूज़ (विकास कुमावत) - गोठडा में सीमेंट कंपनी के खिलाफ चल रहे धरने को 95वे दिन बीत जाने पर भी नवलगढ़ प्रशासन और सीमेंट कंपनी ने किसानों की कोई सुध नहीं ली। अधिग्रहण के अंतर्गत आने वाले किसानों के घरेलू और कुएं के विद्युत कनेक्शन काटने से इस भीषण गर्मी में वहां के किसान पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। परेशान किसानों ने आज महिलाओं के नेतृत्व में सीमेंट कंपनी के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मटके फोड़ कर अपना रोष जताया। पंचायत समिति सदस्य प्रताप पूनिया ने बताया एक तरफ कांग्रेस सरकार के विधायक महंगाई कैंप लगाकर वाह वाही लूट रहे हैं दूसरी तरफ किसानों को लूटने का काम कर रहे हैं। अगर नवलगढ़ विधायक को किसानों की चिंता होती तो किसान पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होता। जनता के साथ सिर्फ छलावा किया जा रहा है।
भाजपा नेता राजेश कटेवा ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर इतने ज्ञापन सरकार को दिए गए हैं लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है। नवलगढ़ विधायक अपनी जिम्मेदारियों को छोड़कर विदेशों में घूम रहे हैं। आम जनता बिजली, पानी, रोजगार के लिए सड़कों पर घूम रही है। इस दौरान प्रदर्शन में गोकुल सिंह शेखावत, हरलाल महान, बिदामी देवी, गयारसी देवी, तुलसी देवी, मिंटू देवी, विमल कवर, मोहनी देवी, बनारसी देवी, सुमित्रा देवी उपसरपंच देवगांव, किरण, बबिता, सरिता, सुरेश कालीरवाना, चिमन ओला, राजाराम खटकड़, नरसिंहदास महाराज, सोहन सैनी, सतीश योगी, दलीप झाझडिया, शीशराम, विधाधर यादव आदि मौजूद रहे।