DJ

लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट नवलगढ़ की टीम द्वारा नशा छोड़ो दूध से नाता जोड़ो का संकल्प दिलाते हुए राणी शक्ति मंदिर चुना चौक के पास एक शाम दूध के नाम कार्यक्रम किया आयोजित

नववर्ष की शुरुआत दूध महोत्सव के साथ

नवलगढ़ न्यूज - लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा शेखावाटी के तीनों जिलों सीकर चूरू झुंझुनू क्षेत्र की सभी तहसीलों में आज यह है दूध महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा नववर्ष की शुरुआत दूध महोत्सव के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा पीढ़ी को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित के उद्देश्य नशा छोड़ो दूध से नाता जोड़ो यह मुहिम चलाकर आने वाली युवा पीढ़ी को बहुत ही अच्छा संदेश देते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की गई। भाजपा नेता शिक्षाविद डॉ वीरपाल सिंह शेखावत (Dr Veerpal Singh Shekhawat) द्वारा युवा पीढ़ी को यह संकल्प दिलाया गया। उन्होंने लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की इस मुहिम को बहुत ही सुंदर और अच्छा बताया कि यह ट्रस्ट जो कार्य कर रहा है बहुत ही अच्छा और सराहनीय कार्य है।
नवलगढ़ ट्रस्ट संरक्षक डॉ विकास ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। नवलगढ़ तहसील प्रभारी दुर्गा प्रसाद डीडवानिया ने आज की युवा पीढ़ी से कहा कि नशा एक बुरी आदत है उससे तन मन धन और परिवार सब की हानि होती है तो नशा नहीं करना चाहिए और शराब को छोड़कर दूध पीने का संकल्प नववर्ष की पूर्व संध्या पर लेना चाहिए।
आज के कार्यक्रम में करणी सिंह शेखावत, पवन हलवाई, सदस्य अनुज शर्मा, मुकेश झकनाडिया, विकास कुमावत, महिपाल सैनी, चंकी राज परसरामपुरा, डॉ विकास सैनी, वंश डीडवाना, मनोज सैनी, विकास कुमावत, नितिन सैनी, विक्की सैनी, अरुण सैनी, प्रदीप कुमावत, नरेश बागड़ी, धीरज गढ़वाल, आशीष दायमा आदि लोगों ने अपनी सेवा दे कर कार्यक्रम को सफल बनाया।