चिराना - निकटवर्ती लोहार्गल के गणेश मंदिर में प्रगतिशील कुमावत समिति की आवश्यक मीटिंग समिति के उपाध्यक्ष प्रकाश प्रजापति जयपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए समिति की ओर से किए जाने वाले प्रतिभा सम्मान व समाज की निर्धन/ जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक सहायता करने पर विचार किया गया। साथ ही बारिश से पहले मंदिर के पीछे बने कुएं की साफ सफाई कराने की जिम्मेदारी भी जिम्मेदार जनों को सौंपी गई। इसके अतिरिक्त अयोज्य सम्मान समारोह के लिए प्रबुद्धजनों की कमेटी का गठन भी किया गया तथा आपसी सहमति से होने वाले अन्य कार्यों की जिम्मेदारियां उपस्थित पदाधिकारियों को सौंपी गई।समिति सचिव अमोलक पारमुवाल द्वारा कार्यवाही रजिस्टर में लिए गए सभी प्रस्ताव इंद्राज किए तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के भामाशाहों व दानदाताओं से संपर्क करने की बात जोर देकर कही। मीटिंग के दौरान पूर्व अध्यक्ष जगनाथ किरोड़ीवाल, समिति सरंक्षक डॉ.राजेंद्र कुमावत, कोषाध्यक्ष राजेंद्र घोडेला, बिहारीलाल कुमावत, फूलचंद लुहानीवाल, सोनाराम कुमावत, बाबू लाल उज्जीवाल, सीताराम कुंडलवाल, संतोष कुमावत अध्यापक, बिरजू राम अध्यापक, एडवोकेट प्रहलाद कुमावत, शिवप्रसाद, रविन्द्र घोडेला, शेखरचंद मरेठिया, रामुतार पारमुवाल, मूलचंद बिंवाल, महेश कुमार बड़ीवाल व मंदिर पुजारी मिश्रा सहित कई जने उपस्थित रहे।