नवलगढ़ न्यूज - रिलायंस जिओ इंफोकॉम लिमिटेड (Reliance Jio Infocom Limited) ने नवलगढ़ शहर में शुक्रवार से ट्रू 5जी स्पीड इंटरनेट (True 5G Speed Internet) सेवा शुरू की है।
गणेश चौक स्थित गणेश मंदिर में धोक लगाकर जिओ ब्रांच मैनेजर अजय शर्मा (Ajay Sharma) एवं समस्त रिलायंस जिओ पदाधिकारियों ने शहर में जिओ की ट्रू 5जी इंटरनेट सेवा शुरू की। इस दौरान शहर में बाइक रैली भी निकाली गई। रैली गणेश मंदिर से शुरु होकर नया बाजार, चुणा चौक, बावड़ी गेट, नानसा गेट व नगरपालिका से होते हुए जिओ कार्यालय पहुंची एवं वहां पहुँच कर सभी ने कैक काटा।
इस मौके पर रिलायंस जियो के जिओ नवलगढ़ ब्रांच मैनेजर अजय शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण सचिन भारद्वाज, विनय सैनी, संजय सैनी, विजय सैनी, सुनील, विकास, विनय गोयल, मनोज, सरजीत, महेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
