DJ

डॉ.शर्मा ने संभाला पदभार, चिकित्सकों द्वारा सम्मान

डॉ.शर्मा ने संभाला पदभार, चिकित्सकों द्वारा सम्मान

झुंझुनूं, 31 मई। अधिवार्षिकी आयु प्राप्त कर सेवानिवृत होने से रिक्त हुए आयुर्वेद उपनिदेशक के पद पर विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.पवन कुमार शर्मा ने विधिवत संभाल लिया है। जिस पर खूब बधाई संदेश मिले व जगह जगह उनका सम्मान किया गया। आज इसी कड़ी में उदयपुरवाटी ब्लॉक के सीनियर मोस्ट डॉ.गोपीनाथ शर्मा, ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमावत व साथी चिकित्सकों द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तथा मुंह मीठा करवाया गया। चाय पर चर्चा करते हुए उपनिदेशक डॉ.पवन शर्मा ने कहा कि पहले मैं भी किसी ब्लॉक का अधिकारी था। पर अब इस पद पर आसीन होने से सब ब्लॉक मेरे ही हैं। जरूरत है क्षेत्र मेंआयुर्वेद के विकास करने और अपनी सेवाओं का विस्तार करने की। इसके लिए हम सबको ईमानदारी का परिचय देते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठ सेवा लोगों के बीच देनी होगी। उन्होंने मंशा जाहिर करते हुए कहा कि अब हर ब्लॉक पर मासिक बैठक होनी ही चाहिए। स्वागत सम्मान के दौरान डॉ.जितेंद्र स्वामी, डॉ.विनोद शर्मा, डॉ.चंद्रशेखर भाटीवाड, डॉ.दीपक शर्मा, डॉ.रमेश कुमार नेवरी, डॉ.विकास मीणा, डॉ. वेदप्रकाश सैनी सहित ऑफिस स्टाफ रहा।