DJ

चिराना व देवगांव में बूथ विजय अभियान कार्यक्रम आयोजित, भाजपा नेता डॉ. वीरपाल सिंह के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

नवलगढ़ न्यूज : चिराणा व देवगांव में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का बूथ विजय अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत थे। अध्यक्षता गोवर्धन सिंह ने की। मंचस्थ अतिथि भाजपा नेता ओमेन्द्र चारण, पं.स.सदस्य सुभाष लाम्बा, मुकुन्दगढ़ मण्डल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पार्षद जयंती बील, आर.सी. शर्मा, हरि सिंह बुरड़क बिरोल, रामदेव जांगिड़, नवलगढ़ ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रकाशचन्द सैनी, समाजसेवी सुरेन्द्र कलवानिया, लीलाधर खेदड़ जाखल, मनीराम खेदड़ कैरू थे। ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने भाजपा पार्टी के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत ने बूथ विजय अभियान के तहत बूथ मजबूत करने के बारे में बताया।
इस अवसर पर मनोहर सिंह अध्यक्ष राजपूत समाज चिराणा, रामावतार अग्रवाल, मातादीन कुमावत, भवंरसिंह, भगवानाराम, सुबेदार वीरेन्द्र सिंह, दुर्गाराम, मदन कुमावत, प्रभात कुमावत, पृथ्वी सिंह, सत्यनारायण टेलर, बनवारी लाल, दिलीप सिंह, भैंरूसिंह, नरेन्द्र सिंह, प्रहलाद सिंह राठौड़, विनोद पारीक, इन्द्रसिंह, दिलीप सिंह देवगांव, भारत सिंह, रेंवत सिंह, वीरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, नवीन सिंह, किशोर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।