बलवंतपुरा, 25 दिसंबर 2024। डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल, बलवंतपुरा में 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे (Christmas Day) का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मिलकर इस अवसर को खास बनाया। इस अवसर पर आज के दिन का महत्व बताते हुए शिक्षिका सुजाता रानी सोना बताया कि यह यह दिन केवल ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेम, दया और सद्भावना का संदेश है। ईसा मसीह ने मानवता पाप, अंधकार और अधर्म से मुक्त करने के लिए जन्म लिया।
स्कूली छात्राओं ने सांता क्लॉज (Santa Claus) की टोपी पहन कर मजेदार प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा छात्राओं के मध्य हुए मजेदार खेल कार्यक्रम में चार चाॅंद लगा दिए। सांता क्लॉज ने बच्चों को टॉफियां बांटी, जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या इंदू सोनी (Principal Indu Soni) ने सभी को क्रिसमस डे की बधाई देते हुए छात्राओं को दूसरो की मदद करने और ईसा मसीह की शिक्षाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।