DJ

इन्टरनेशनल डाँस कॉम्पिटीशन में डुण्डलोद गर्ल्स स्कूल, बलवन्तपुरा रही चैम्पियन


बलवन्तपुरा, 30 दिसंबर 2024। 29 दिसम्बर को नेपाल की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) में आयोजित एशियन डांस समिट (Asian Dance Summit) में क्लासिक व सेमीक्लासिक डांस की प्रस्तुतियाँ देते हुए डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल, बलवन्तपुरा (Dundlod Girls School, Balwantpura) इन्टरनेशनल डाँस चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर न केवल राजस्थान बल्कि भारत का नाम रोशन किया। विद्यालय प्राचार्या इन्दु सोनी (Indu Soni) ने बताया कि नृत्य गुरू स्वाति (Dance Guru Swati) के निर्देशन में आठ छात्राओं के दल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से हजारों दर्शकों व निर्णायकों को भाव विभोर कर दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों से 42 नृत्य दलों ने भाग लिया।

छात्राओं के इस दल में शामिल तृषा चौधरी, इशानी, आराध्या चौधरी, त्वेषा जोशी, ज्हानवी चोटिया, माही चौधरी, तृषा वर्मा व आराध्या लाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। नृत्य गुरु स्वाति कुमावत (Dance Teacher Swati Kumawat) को बेस्ट कोरियोग्राफर व अनुश्रुति अवॉर्ड (Best Choreographer and Anushruti Award) से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सचिव बी. एल. रणवा (B.L. Ranwa) ने स्कूल की इस उपलब्धि के लिए डुण्डलोद गर्ल्स स्कूल परिवार को बधाई दी व उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारे विद्यार्थियों को विभिन्न संस्कृतियों को जानने का अवसर मिलता है व अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिलता है। भारत आगमन पर इन छात्राओं का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा ।