DJ

डीपीएस में हुआ वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

डूण्डलोद, 24 दिसम्बर 2024। डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद के स्पोर्टस् कॉम्पलेक्स में आज तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ हुआ। राजस्थान सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई (Krishna Kumar Vishnoi) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। डूण्डलोद शिक्षण संस्थान के निदेशक सुल्तान सिंह रणवा (Sultan Singh Ranwa) ने कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता की। विद्यालय सचिव बीएल रणवा (BL Ranwa), डूण्डलोद के नगरपालिकाध्यक्ष हरफूल पूनिया, बीजेपी नेता डॉ. सुमन कुलहरी, डॉ विनय कौशिक तथा आर्यन स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक अनुराग आर्य कार्यक्रम के विश्ष्टि अतिथि थे।
विद्यालय के प्राचार्य जी. प्रकाश ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के साथ-साथ ही खेलों में भी नाम कमाया है। प्रत्येक वर्ष अनेक विद्यार्थियों ने खेलों में राष्ट्रीय स्तर व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का प्रतिनिधित्व किया है।

मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार विश्नोई ने मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि यह आजादी का 75वाँ अमृत महोत्सव का काल है। प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना 2047 तक विकसित भारत का है। प्रधानमंत्री जी ने एक नये परिवर्तन और नवाचार के रूप में खेलों इंडिया खेलों का शुभारम्भ किया जिससे देश में अनेक खेल प्रतिभाएँ उभर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा भी मोदी जी से प्रेरणा लेकर विकसित राजस्थान का लक्ष्य रखा है। छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आपका यह सही समय है। अपने भविष्य को सँवारने का तथा नई दिशा की ओर अग्रसर होने का, आप सभी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपने परिवार, गाँव, जिले का ही नहीं बल्कि अपने देश का नाम भी रोशन करें। एक जिला-एक खेल योजना का अतिशीघ्र प्रारम्भ होने वाला है। विद्यालय सचिव बी. एल. रणवा ने अपने सम्बोधन में कहा कि केवल मस्तिष्क का विकास एकांगी होता है। मस्तिष्क के साथ-साथ शारीरिक शक्ति का भी होना अनिवार्य है। अतः मस्तिष्क के विकास के लिए जहाँ शिक्षा की आवश्यकता है, वहाँ शारीरिक शक्ति को प्राप्त करने के लिए खेलों की भी आवश्यकता है। इसलिए हमारा विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों की अत्याधुनिक सुविधाएँ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराता है। कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के सदस्य राहुल रणवा उपप्रधानाचार्य धनंजय लाल, प्रभारी रेखा स्वामी, सुमनलता, मनजीत कौर तथा समस्त डीपीएस परिवार उपस्थित था।