नवलगढ़ न्यूज़ - स्थानीय मोहल्ला खटीकान स्थित है शिक्षा एवं सेवा को समर्पित संस्कारों की जन्म भूमि गायत्री विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय नवलगढ़ के शिक्षकों और विद्यार्थियों के द्वारा गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा के सानिध्य में गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों द्वारा विशाल श्रमदान का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने सार्वजनिक स्थल पी.एस.दायमा बेंकेट हॉल में सैकड़ों पेड़ पौधों की कटाई बुनाई एवं निराई खुदाई का कार्य किया तथा घास कचरे को उठाकर कचरे का निस्तारण किया। श्रमदान के संयोजक विद्यालय के व्याख्याता, विद्याधर सांखला ने बताया कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों में उत्साह एवं जोश के साथ सार्वजनिक स्थल की सफाई का कार्य किया। इस अवसर पर
व्याख्याता राजेश कुमार चौहान ने बताया कि पेड़ पौधे हमें प्राणवायु ऑक्सीजन देते हैं जो कि धरती पर रहने वाले सभी जीव जंतुओं के लिए अति आवश्यक होती है। जिससे पूरा इकोसिस्टम चलता है। इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाने चाहिए एवं उनकी देखरेख समय पर करनी चाहिए। विद्यालय की व्यवस्थापिका संतोष दायमा ने बताया कि गायत्री विद्यापीठ के द्वारा हर वर्ष सैकड़ों पेड़ पौधे लगाए जाते हैं। और उनकी देखरेख का कार्य भी समय-समय पर किया जाता है। वाइस प्रिंसिपल ज्योति दायमा ने बताया कि विद्यालय के माध्यम से समाज सुधार, सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई का कार्य,पर्यावरण संरक्षण, कुरीति उन्मूलन, नशा मुक्ति अभियान, कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है एवं उन्होंने बताया कि गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थी अभिषेक सैनी, एहसान, आकाश असवाल, आमिर सोयल, गुलफान चौहान, हर्षित सैनी, हिमांशु चौहान, इस्तियाक कुरेशी, जुनेद, लकी गढ़वाल, साहिल तंवर, सूफियान, सोयल चोपदार, मोनू चावला, प्रिंस चावला, राजीव सांखला, रिहान, रोहित सैनी, सचिन सैनी, साहिल, मालावत, संजय चौहान, शाहिद अफरीदी, विकास चौहान, विशाल चावला, युवराज सिंह आदि विद्यार्थियों ने श्रमदान करके बड़ा नेक और पुण्य का कार्य किया।