DJ

डीजीएस बलवंतपुरा को मिली सीबीएसई की मान्यता

डूंडलोद गर्ल्स स्कूल, बलवंतपुरा (Dundlod Girls School, Balwantpura)

बलवंतपुरा (विकास कुमावत) - जयपुर पिलानी स्टेट हाईवे बलवंतपुरा में स्थित डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल को कक्षा 12 तक के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली (सी.बी.एस.ई.) द्वारा मान्यता प्रदान कर दी गई है। प्राचार्या इंदु सोनी ने बताया कि यह मान्यता साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के लिए मिली है। इसके अलावा सी.बी.एस.ई. ने स्कूल को कक्षा 6 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence), कक्षा 7 से ऑगमेंटेड रियलिटी एंड वर्चुअल रियलिटी (Augmented Reality and Virtual Reality), कक्षा 8 से डाटा साइंस (Data Science) तथा कक्षा 11 में होम साइंस, एंटरप्रेन्योरशिप, नेशनल कैडेट कोर, फैशन स्टडीज, मास मीडिया स्टडीज तथा फूड न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स (Home Science, Entrepreneurship, National Cadet Corps, Fashion Studies, Mass Media Studies and Food Nutrition and Dietetics) आदि विषयों की अतिरिक्त मान्यता प्रदान की है। संस्था सचिव बी. एल. रणवा ने बताया कि अब बेटियां अपनी रूचि के विषय लेकर आगे बढ़ सकती हैं उन्हें बाहर जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। स्कूल को सीनियर सेकेंडरी तक की मान्यता मिलने पर स्कूल स्टाफ, छात्राओं व अभिभावकों में ख़ुशी का माहौल व्याप्त हो गया।

विज्ञापन