नवलगढ़ न्यूज़ - डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा की छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया है। प्राचार्या इंदु सोनी ने बताया कि SOF द्वारा आयोजित इस ओलंपियाड में गणित अध्यापिका सुनिता के निर्देशन में कक्षा -3 की अविहा तोमर व कक्षा छह की छात्रा यशस्वी दुल्लड. को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। सभी चौबिस प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। अविहा तोमर को सेकंड राउंड के लिए चयन हुआ है। विद्यालय सचिव बी.एल रणवा ने छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व कि बात है कि विद्यालय की छात्रायें हर क्षेत्र में अपनी लगन व मेहनत से शानदार प्रदर्शन कर रही है। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व विद्यालय की शिक्षिकाओं को दिया है। प्राचार्य इंदु सोनी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।