DJ

डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल, बलवन्तपुरा व डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सीनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हुआ चयन


डूण्डलोद: 08 अप्रैल, 2025। डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल, बलवन्तपुरा की छात्रा माही चौधरी, आराध्या, तृषा व वंशिका तथा डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद की छात्रा किन्जल, छात्र आदित्य सिंह मयंक, विराट शर्मा, पुनीत व भव्य का राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक र्प्रतियोगिता में चयन हुआ। खेल प्रभारी रमेश जांगिड़ ने बताया कि अब ये खिलाड़ी कोच इंदु गोदारा, प्रियंका व प्रतीक व्यास के निर्देशन में राजस्थान स्टेट जिम्नास्टिक ऐसोसिएशन के तत्वाधान में दिनांक 10.04.2025 से 13.04.2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चैनपुरा इंडोर स्टेडियम चैनपुरा, जोधपुर जाएँगे। 

विज्ञापन

डी.जी.एस. की प्राचार्या इंदु सोनी व डी.पी.एस., डूण्डलोद के प्राचार्य धनन्जय लाल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
विद्यालय सचिव बी. एल. रणवॉ ने दोनो विद्यालयों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।