नवलगढ़ न्यूज़ - जिला अस्पताल के पास गुरुवार को बिरजूराम खेदड़ परसरामपुरा की पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर आयोजन समिति के विक्रम सिंह खेदड़ ने बताया कि मौजूद लोगों व अतिथियों ने बिरजूराम खेदड़ के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित करके शिविर का शुभारंभ किया। सुबह 10 बजे से सायं 3 बजे तक चले शिविर में 310 युवाओं ने रक्तदान किया।
सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश कटेवा, युवा नेता मिलन चौधरी, मुकेश रणवां, महिपाल पूनियां, विकास सेसमा ठेकेदार, सरपंच करणीराम, राजू खेदड़, सुरेश गुर्जर, राजेश खेदड़, राजकुमार खेरवा, बबलू सुण्डा, महेंद्र रोलन, हिमांशु पूनियां, अजय बगडिया, सुमेर चाहर, मुकेश खेदड़, हीरालाल, विजेश, महेंद्र गुर्जर, वीरेंद्र डांगी सहित बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने शिविर में सहयोग किया।