DJ

श्रीमद्भागवत कथा की रसधार, ज्ञानयज्ञ का भव्य दिव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ


नवलगढ़ न्यूज़ - श्री आनंदम् में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में सर्वप्रथम सारनाथ आश्रम फतेहपुर से पधारे रोशननाथजी महाराज आचार्य नीरज शौनक को मंगलाचरण पुष्पवर्षा के साथ कथामंडप में प्रवेश करवाया गया एवं पधारे सभी संतवृंद का विनय पोद्दार, अजय रूंथला, अनूप पुजारी, मितेश चिरानिया द्वारा अंगवस्त्र श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

प्रथम दिवस पर आचार्य नीरज शौनक द्वारा श्रीमद् भागवत कथा महत्व, धुंधकारी की भागवत कथा श्रवण से प्रेत योनि से मुक्ति, भागवतजी के महत्व की चर्चा सुनाई।

कथा के समापन में विष्णु भगवान की झांकी सजाई गई। नृत्य एवं तिलकार्चन द्वारा विष्णु भगवान का आदर सत्कार कर सभी भक्तों ने आशीर्वाद ग्रहण किया।

कथा की आरती पूर्व भगवत प्रवक्ता आचार्य नीरज शौनक द्वारा कैलाश चोटिया, ललित माटोलिया, श्रीराम शर्मा दौरासर, रामस्वरूप घुंघरवाल चंद्रकांत चोटिया, महेंद्र सर्राफ, हरिकिशन माटोलिया, बनवारीलाल कोलसियावाला का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। आरती पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।

द्वितीय दिवस की कथा में श्रीमद् भागवतजी मंगलाचरण, श्री वेदव्यास जी द्वारा चतुश्लोकी भागवतजी का विस्तार, भीष्म स्तुति, परीक्षितजी को श्राप, शुकदेव जी द्वारा कथा का प्रारम्भ किया जाएगा।

कथा का नित्य समय दोपहर 2.00 बजे से 5.00 बजे तक है।