नवलगढ़ न्यूज - डूण्डलोद शिक्षण संस्थान के अधीन संचालित डूण्डलोद पब्लिक स्कूल डूण्डलोद, डूण्डलोद पब्लिक स्कूल झुंझुनूं व डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल, बलवंतपुरा तथा साथ ही डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, सोयला (जोधपुर) में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्ययवस्था के लिए परिंडे लगाकर इको-राइज (पर्यावरण-अनुकूल वृद्धि) अभियान की शुरुआत की गई।
डीपीएस झुंझुनू में उपखंड अधिकारी झुंझुनू मिस कौशल्या, डीपीएस डूण्डलोद में संस्था सचिव बी.एल. रणवा, डीजीएस बलवंतपुरा में राजस्थान ग्रामीण बैंक के अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय कुमार तथा डीपीएस सोयला में स्कूल चेयरमैन श्री हेमाराम सारण ने परिंडे लगाकर इस अभियान की शुरुआत की गई।
संस्था सचिव बी.एल. रणवा ने बताया की इस अभियान के अंतर्गत सभी स्कूलों के सभी विद्यार्थी, समस्त कार्यरत कर्मचारी दो-दो परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्ययवस्था की जिम्मेदारी लेंगे तथा परिंडे के साथ अभिभावकों सहित सेल्फी फोटो लेकर विद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई गई गूगल लिंक पर अपलोड करेंगे। इस अभियान के तहत लगभग 12000 परिंडे लगाए जायेंगे। रणवा ने कहा की पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व किसी एक जीव या तत्व का नहीं बल्कि जीवों और उनके पर्यावरण के बीच संतुलित अंत:क्रिया पर निर्भर करता है इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था के सभी स्कूल ‘वृक्षारोपण’, ‘वर्षा जल संग्रहण’, ‘सोलर सिस्टम’, ‘नो सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ आदि पर्यावरण संरक्षण कार्यों पर बेहतर काम कर रही है।
उपखंड अधिकारी झुंझुनू मिस कौशल्या तथा राजस्थान ग्रामीण बैंक के अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय कुमार ने पर्यावरण-अनुकूल वृद्धि कार्यों की पहल करने के लिए संस्था की भूरी-भूरी प्रसंशा की।
इस अवसर पर डीपीएस डूण्डलोद प्राचार्य धनञ्जय लाल, डीपीएस झुंझुनू प्राचार्य डॉ सतबीर सिंह, डीजीएस बलवंतपुरा प्राचार्या इंदु सोनी व डीपीएस सोयला प्राचार्य जी. प्रकाश तथा समस्त विद्यार्थी व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

