नवलगढ़ न्यूज - रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार को सत्संग कार्यक्रम हुआ। जोधपुर के सूरसागर स्थित बड़ा रामद्वारा के महंत रामप्रसाद ने प्रवचन में कहा कि अहंकार वाला व्यक्ति सच्चा दास नहीं बन सकता। हनुमान को दास-भक्ति का आचार्य बताया। सेवा, समर्पण, भक्ति को जीवन का आधार बताया। सत्संग जीवन को सही दिशा देता है। आत्मिक शांति देता है। उन्होंने गुरु-महिमा पर जोर देते हुए कहा कि परमात्मा से मिलने के लिए गुरु की शरण जरूरी है। कार्यक्रम से पहले वैदिक मंत्रोच्चारण हुआ।
शिवलिंग व हनुमानजी की मूर्ति की स्थापना की गई। आयोजन में गिरधारीलाल सैनी, कालूराम सैनी ने व्यवस्थाएं संभाली। अंत में प्रमोद सैनी व रितिक सैनी ने आभार जताया।