बलवंतपुरा, 26 जून 2026। डूंडलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा (Dundlod Girls' School, Balwantpura) की दो छात्राऒ का प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन होना विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय की छात्रा आनवी (कक्षा 9) तथा माही (कक्षा 9) ने प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के क्वालीफाई किया है। इन छात्राओं ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतियोगिता जयपुर स्थित ओएसिस शूटिंग रेंज जगतपुरा (Oasis Shooting Range, Jagatpura) में आयोजित की गई थी। जहाँ प्रशिक्षण कोच रिया चौधरी (Coach Riya Chaudhary) के मार्गदर्शन में इन छात्राओं ने शानदार कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए प्री नेशनल स्तर के लिए अपनी जगह बनाई। इन दोनों छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अपना स्थान सुनिश्चित किया। संस्था सचिव बीएल रणवा (Secretary BL Ranwa) ने छात्रों को बधाई दी और कहा कि यह विद्यालय और जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि डूंडलोद गर्ल्स स्कूल बालिकाओं को पढ़ाई के साथ-साथ तैराकी, घुड़सवारी शूटिंग, डांस आदि विभिन्न क्षेत्रों में आगे आने का अवसर प्रदान करता है। जिससे बालिकाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर विद्यालय, समाज व देश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल था। प्राचार्या डॉ रेखा यादव (Principal Dr. Rekha Yadav) एवं स्टाफ ने इन छात्राओं को बधाई दी तथा इन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।