DJ

डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल की 4 छात्राओं का राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

बलवंतपुरा, 04 जून, 2026। डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल के लिए यह गर्व का क्षण है, जहां विद्यालय की चार छात्राओं भाग्यश्री शेखावत Bhagyashree Shekhawat (कक्षा 8), यशस्वी यादव Yashasvi Yadav (कक्षा 9), आन्वी चौधरी Aanvi Chaudhary (कक्षा 9) तथा निकिता गोलधा Nikita Goldha (कक्षा 8) ने राजस्थान राज्य स्तरीय शूटिंग चौंपियनशिप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। इन छात्राओं ने प्री-स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

आन्वी चौधरी (कक्षा 9)

यह प्रतियोगिता जयपुर स्थित ओएसिस शूटिंग रेंज में आयोजित की गई थी जहां प्रशिक्षण कोच रिया चौधरी के मार्गदर्शन में इन छात्राओं ने शानदार कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए स्टेट के लिए अपनी जगह बनाई।

यशस्वी यादव (कक्षा 9)

इन सभी छात्राओं ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

निकिता गोलधा (कक्षा 8)

विद्यालय प्रशासन व प्राचार्य व स्टॉफ ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
भाग्यश्री शेखावत (कक्षा 8)